Google Sheet क्या है ? Google Sheet बनाना सीखें 2023 ? Google Sheet kya hota hai

Google Sheets क्या है? Google sheet kya hota hai, Google sheet kaise banaye, Google sheets download, Google Sheets Benefits in Hindi, Learn Google Sheets in hindi

अगर आपने Google Sheet का नाम पहली बार सुना है। तो मै आपको बता दु। यह Microsoft Excel की तरह है। लेकिन इसके अंदर बहुत सारे ऐसे Feature है जो Excel से अलग है। जैसे – इस पर जो भी आप काम करते है वह अपने आप Save होता रहता है। बार-बार Save नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा भी इस पर बहुत सारे ऐसे Feature है, जिसके वजह से लोग इसका इस्तेमाल करते है। 

Google Sheet बनाना सीखें (Google Sheet kya hota hai)

Google Sheet का इतिहास 

Google Sheet, गूगल द्वारा विकसित नहीं किया गया है। इसको 2Web Technologies ने बनाया है। 2Web Technologies की स्थापना जोनाथन रोशेल और फरज़ाद  ने की थी। इस कंपनी ने Web-Based Spreadsheet एप्लीकेशन बनाया था। जिसका नाम XL2Web रखा गया था। 

साल 2006 में गूगल ने इस कम्पनी को खरीद लिया। उसके बाद google ने अपने तरीके से इस App पर काम करना शुरू किया। साल 2006 में इसका नाम Google labs Spreadsheet रखा गया। लेकिन साल  2012 में गूगल स्प्रेडशीट का नाम बदलकर Google Sheet रख दिया। 

इस तरह गूगल, Google Sheet का मालिक बन गया। आज यह काफी Popular हो गया है। यह Microsoft Excel को compete कर रहा है। गूगल समय-समय पर गूगल शीट में update लाता रहता है।

जरूर पढ़े – डिजिटल मार्केटिंग में करियर कैसे शुरू करें?

Google Sheets क्या है? (What is Google Sheet in Hindi)

Google शीट्स, Excel कि तरह दिखने वाला Sheets होता है। जिस पर वह सारे काम कर सकते है जो Excel पर कर सकते है। Google Sheets का use आजकल बहुत सारी कंपनियां करती है। यह online और offline उपलब्ध है।

एक ही sheet को कई सारे लोग एक साथ excess कर सकते है। उस पर काम कर सकते है। जब कोई इस Sheet को Create करता है। तो share के option में जाकर जिस किसी को इस Sheet का Link शेयर करता है। वह इसका use कर सकता है।

वे एक दूसरे के काम को भी देख सकते है। कंपनी का मालिक भी देख सकता है कि कौन employee क्या काम कर रहा है और कितना काम कर रहा है। किसी भी employee को किसी भी sheet का डाटा चाहिए तो वह वहां से copy भी कर सकता है। आप इसको मोबाइल में भी excess कर सकते है। 

इस पर आप Chart, Sales Report, Pivot Table, data को analysis करके report तैयार कर सकते है। इस पर आप वो सारे काम कर सकते है जो Excel Sheet पर कर सकते है। 

Google Sheet और Excel sheet में क्या अंतर है। 

आपने excel का नाम तो सुना होगा क्योंकि यह काफी समय से लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। दुनिया में इसके काफी user है। पूरी दुनिया में लगभग 1 बिलियन लोग इसका use करते है। Google sheet और excel में बहुत सारी चीजें सामान है। फिर भी कुछ चीजें अलग भी है। जो नीचे दी गई है। 

  • Google Sheets क्लाउड-आधारित है जबकि एक्सेल एक डेस्कटॉप प्रोग्राम है। Google sheet को बार-बार save करने की जरुरत नहीं पड़ती है। जबकि excel को बार-बार save करना पड़ता है। 
  • दोनों में ही आप Chart और Pivot टेबल use कर सकते है। लेकिन इसमें Excel, गूगल शीट से बेहतर है। 
  • Google Sheet पर कई लोग एक साथ काम कर सकते है। जबकि excel sheet ऐसा नहीं होता है। 
  • Google शीट में चैटिंग करने की सुविधा Sidebar में उपलब्ध है जबकि Excel  में कोई ऐसी सुविधा नहीं है।
  • Google Sheet का उपयोग ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी किया जा सकता है जबकि Excel का उपयोग केवल ऑफलाइन मोड में ही किया जा सकता है।

Google Sheet पर काम कैसे करें?

Google Sheet को use करने के लिए आपके पास एक Gmail Id होनी चाहिए। आपको Chrome में अपने Gmail id से Login करना है। और अगर आपका Chrome में पहले से Login है। तो लॉगिन का option नहीं आयेगा। उसके बाद आपको इस site पर जाना है – Google Sheet

Google Sheet in hindi

इस site को open करने के बाद आपके सामने + का icon दिख रहा होगा। उस पर Click करना है। Click करने के बाद आपके सामने Sheet Open हो जायेगा। 

इसके अलावा आप चाहें तो Google sheet को गूगल Drive से भी ओपन कर सकते है। आपको Google Drive ओपन करना है। वहा दाहिने साइड में नीचे + का icon दिखाई देगा। उस पर click करने पर वहां आपको Google Sheets का option दिखेगा। 

Google Sheet पर काम करने के लिए नीचे दिए गए video देखे। (Google Sheet kya hota hai)

गूगल शीट के फायदें (Google Sheets Benefits in Hindi)

Google Sheet और excel sheet में काफी समानता है। इसके बावजूद Google sheet के अपने कुछ ऐसे feature है जो excel में नहीं है। आइये जानते है Google Sheet के क्या फायदा है। 

  1.  मुफ्त उपलब्ध (Free)

यह free है, इसके लिए आपको कोई charge नहीं देना पड़ता है। आपके पास एक Gmail id होनी चाहिए। आप chrome में लॉगिन करके इसका use कर सकते है। 

  1. क्लाउड आधारित (Cloud-Based)

Google Sheet क्लाउड आधारित शीट है। आप इस पर आप जो कुछ भी काम करते है। वह अपने आप Save होता रहता है। यह हमेशा आपके डाटा को बैकअप लेता रहता है। आपको इस पर Personnel डाटा 15 GB मिलता है। आपको अगर ज्यादा डाटा की जरुरत पड़ती है तो आप कुछ पैसे चुकाकर अपने डाटा को बढ़ा सकते है। आपका Data गूगल के पास सुरक्षित रहता है। जिसे आप कभी भी एक्सेस कर सकते है। 

  1. मल्टी-यूजर्स सपोर्ट

Google Sheet को एक साथ कई User यूज़ कर सकते है। जैसे आपने कोई Sheet बनाई। और उस लिंक को आपने किसी के साथ शेयर किया। अब जो भी इस sheet पर काम कर रहा है। आपको पता चलता रहेगा। उसको बार-बार डाटा शेयर करने की जरुरत नहीं होगी। आपने कितना काम किया है वह आपके sheet पर जाकर चेक कर सकता है। बहुत सारे बिजनेसमैन, डिजिटल मार्केटर्स, फ्रीलांसर के लिए यह फीचर्स बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है। 

  1. मल्टी-डिवाइस सपोर्ट

इस sheet को आप किसी भी device पर open कर सकते है। चाहें वो लैपटॉप, मोबाइल या टैब हो। किसी भी Smart मोबाइल पर आप एक्सेस कर सकते है। अगर आप लैपटॉप पर काम कर रहे हो। उसके बाद मोबाइल से काम करना चाहते हो तो आप same sheet पर अपने काम को मोबाइल पर जारी रख सकते हो। इसके लिए same G-mail id से दोनों device login होना चाहिए। 

  1. Offline वर्क कर सकते है 

Google sheet को ऑनलाइन use करने के लिए बनाया गया है। क्योकि आप जो भी Sheet में Update करते है। वह अपने आप ही save होता रहता है। लेकिन अगर आपको इसको ऑफलाइन Use करना है तो आप इसे ऑफलाइन भी Use कर सकते है। अगर आपको इसे Offline Use करना है। तो नीचे दिए गये Step follow करे। 

  • सबसे पहले अपने Chrome में Google Docs Offline एक्सटेंशन download कर ले। इसे आप Chrome Web Store से Download कर सकते है। 
  • उसके बाद अपने Google Sheet को open करे। ऊपर बाये side में File पर click करे। 
  • उसके बाद आपको Make available Offline पर click करना है। इसके बाद आप इस पर Offline काम कर सकते है। 
  1. Excel फाइल को Import कर सकते है 

Google Sheet के बाईं ओर File पर click करने पर आपके सामने import का option दिखेगा। वहां Import पर click करके Excel file को Google Sheet में Import कर सकते है। 

  1. Template Gallery 

Google Sheet में पहले से बने बनाये Template उपलब्ध है। जिनका आप use कर सकते है। कोई भी इनमे से अपने अनुसार Template चुनकर उस पर काम शुरू कर सकता है। इससे आप कम समय में Google sheet पर अपना प्रोजेक्ट बना सकते है। 

  1. बहुत सारे File को सपोर्ट करता है 

आप इस sheet पर बहुत सारे फाइल के साथ काम कर सकते है। ये बहुत सारे फाइल को सपोर्ट करता है। जो नीचे दिए गए है। 

  • .xlsx
  • .xls
  • .xlsm
  • .xlt
  • .xltx
  • .ods
  • .csv
  • .tsv
  • .txt
  • .tab
  1. उपयोग में आसान (User friendly)

आप गूगल शीट पर आसानी से काम सीख सकते है। यह कुछ हद तक Excel की तरह होता है। आप इसे YouTube से  सीख सकते है। इसके लिए इस आर्टिकल में मैंने एक वीडियो डाला है। उसको आप देख सकते है। 

  1. फाइल डाउनलोड 

आप अपनी फाइल को excel format में download कर सकते है। इसके लिये आप Sheet के File ऑप्शन  पर click करेंगे। वहां आपको Download का ऑप्शन दिखेगा। वहां से Excel sheet में फाइल को डाउनलोड कर ले। 

आप गूगल शीट को कैसे एक्सेस कर सकते है ? (How do you access google sheets?)

Google Sheet को आप किसी भी device जैसे Mobile, Laptop, Tab से access कर सकते है। इसे आप online और Offline use कर सकते है। यहाँ पर 3  प्रमुख तरीके बता रहे है। जिनके द्वारा गूगल शीट्स को एक्सेस करना और भी आसान हो जाएगा। 

  1. Chrome द्वारा – अगर आपने chrome को जीमेल से लॉगिन नहीं किया है। वो कर ले। तभी आप Google Sheet का use कर सकते है। आप Chrome open करके गूगल पर जाकर Google Sheet सर्च करेंगे तो आपके सामने Google Sheet का option दिख जाएगा। उस पर आप click करके Google Sheet access कर सकते है। official वेबसाइट – Google Sheet
  2. Google Drive द्वारा – आप चाहें तो Google sheet को गूगल Drive से open करके Use कर  सकते है। इसके लिए सबसे पहले अपने Mobile में Google Drive ओपन करना है। उसके बाद आपको + पर Click करना है। उसके बाद आपको Google Sheet का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर click करके use कर सकते है। 
  3. Google Sheets Mobile Application- आप Google Sheet app को Download करके भी sheet का use कर सकते है। इसके लिए Play Store पर google sheet सर्च करने पर यह app दिखेगा। वहां से आप download कर सकते है।  इसके बाद इसका आप इस्तेमाल कर सकते है। 

Google Sheet बनाना कहाँ से सीखे ? (Learn Google Sheets in hindi)

Google Sheets बनाना आसान है। अगर आपको excel आता है। तो इसको आसानी से सीख  सकते है। आप Google Sheet बनाना नीचे दिए गए विकल्प से सीख  सकते है। 

  1. YouTube वीडियो से – आप यूट्यूब से भी Google Sheets बनाना सीख सकते है। YouTube पर कई ऐसे चैनल है, जो Google Sheets के बारे में डिटेल में वीडियो बनाये है। उन वीडियो को देखकर आप सीख सकते है।
  2. Online कोर्स से – आप चाहें तो कोई course भी join कर सकते है। कई ऐसे Digital Learning प्लेटफार्म है। जहां आप ज्वाइन करके Google Sheets बनाना सीख सकते है। जैसे – Coursera Udemy
  3. Books से – वैसे आप चाहें तो इसे Books से भी सीख सकते है। आप बुक्स को Amazon, Flipkart से खरीद सकते है। बुक्स से सीखने के लिए आपके पास पहले से Excel की knowledge होनी चाहिए। तभी आपको चीजें समझ में आयेगी। 
  4. वेबसाइट से – कई ऐसे वेबसाइट है जो केवल Excel और Google sheet के ऊपर है। आप उन वेबसाइट पर जाकर सीख सकते है। जैसे – benlcollins.com
  5. गूगल हेल्प सेंटर से– आप गूगल हेल्प सेंटर से भी Google शीट बनाना सीख सकते है। आप गूगल पर जाकर Google sheet in hindi सर्च करके गूगल शीट बनाना सकते है। 

जरूर पढ़े – Groww App से पैसे कैसे कमाए

FAQ- Frequently Asked Questions (Google Sheet kya hota hai)

Q- Google Sheet को बिना इंटरनेट कैसे उपयोग करते है?

Ans – yes, आप Google sheet को offline भी use कर सकते है। इसके लिए आपको शीट को open करने के बाद file में जाकर offline पर click कर देना है। 

Q- क्या गूगल शीट्स फ्री है?

Ans – yes, Google sheet एक free app है। आप इसका Use free में कर सकते है। 

Q- क्या Excel Sheet को गूगल शीट्स में खोला जा सकता है?

Ans- yes, आप Excel Sheet को गूगल शीट में open कर सकते है। और उस पर काम कर सकते है। 

Q- क्या मैं Google Sheet को ऑफलाइन में डाउनलोड कर सकता हूं?

Ans- Yes, आप Google Sheet को आप offline डाउनलोड कर सकते है। फाइल सेक्शन में जाकर Download में जाकर excel में डाउनलोड कर सकते है। 

आपको उपरोक्त Article Google Sheet क्या है ? Google Sheet kya hota hai कैसे लगा। यह अपने कमेंट के माध्यम से बता सकते है। 

Leave a comment

error: Content is protected !!