मोबाइल से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें ? Mobile se screen recording kaise kare

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

मोबाइल से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें ? mobile se screen recording kaise kare

कभी-कभी हमें मोबाइल से स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने की जरूरत पड़ती है।  आप चाहें तो स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए app का use कर सकते या किसी-किसी मोबाइल में यह फीचर मोबाइल में पहले से मौजूद रहता है। मोबाइल स्क्रीन रिकॉर्डिंग की जरूरत हमें तब पड़ती है जब हम किसी भी चीज के स्टेप को रिकॉर्ड करना चाहते है।  

मै  इस आर्टिकल में आपको मोबाइल से और app से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें बताऊंगा। 

मोबाइल से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें ? mobile se screen recording kaise kare

मोबाइल फ़ोन से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करे। 

  • अगर आपके पास samsung मोबाइल है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन नोटिफिकेशन panel में रहता है। 
  • उसके बाद आपको quick एक्सेस tool में जाना है। 
  • वहां आपको screen recording का ऑप्शन दिखेगा। 
  • Screen Recording के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको 3 ऑप्शन दिखेगा None, Media और Media and Mic. 
  • अगर आपको केवल स्क्रीन रिकॉर्ड करना है तो Media पर क्लिक करना है। और अगर आपको Screen  के साथ voice भी रिकॉर्ड करना है तो Media and mic पर क्लिक करना है। 
  • इस पर क्लिक करते ही रिकॉर्डिंग शुरू हो जायेगी। आपको रिकॉर्डिंग बंद करना है या pause करना है तो आपके स्क्रीन पर उसका Icon दिख रहा होगा। उस पर आप क्लिक करके कर सकते है। 

जरूर पढ़े – इंस्टाग्राम से Reels डाउनलोड कैसे करे

Apps से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें। 

किसी-किसी मोबाइल में स्क्रीन रिकॉर्डिंग का option नहीं दिया रहता है। वैसे में आपको एक third पार्टी apps की जरुरत पड़ेगी। इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करे। 

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से XRecorder इनस्टॉल कर ले।
  • उसके बाद XRecorder को ओपन कर ले। उसके बाद उसके settings में जाये। 
  • Setting में जाकर Audio setting पर क्लिक करे। ऊपर बाईं ओर Microphone पर क्लिक करे। open setting को क्लिक करे और Microphone को allow कर दे। Microphone allow की जरूरत तब पड़ती है। जब आप screen recording के साथ audio भी record करना चाहते है। आप अपने volume को increase कर सकते है। और noise को कम करने के लिए noise ऑप्शन को tick कर दे।
  • Video setting में जाकर वीडियो की quality को बढ़ा सकते है। 
  • Video को landscape या portrait में से एक को ऑप्शन चुन सकते है। 
  • अब आपको Record के ऑप्शन पर click करना है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगा। आप चाहें तो बीच में video को रोककर फिर से start कर सकते है। 
  • आपको स्क्रीन पर floating key दिखाई देगा। वहां से आप अपने वीडियो को save कर सकते है। 

आपको यह आर्टिकल मोबाइल से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें (mobile se screen recording kaise kare) कैसा लगा। अपने कमेंट के माध्यम से जरूर बताये।

Leave a comment

error: Content is protected !!