YouTube से पैसे कमाने के 15+ बेस्ट तरीके (2023)

यूट्यूब से पैसे कैसे कमाये, YouTube Channel se Paise Kaise Kamaye, youtube se paise kaise kamaye, Earn money from you tube in hindi, online youtube se paise kaise kamaye, youtube channel se kitni kamai hoti hai,

आपने YouTube का नाम सुना तो होगा। और आप उस पर वीडियो भी देखते होंगे। क्या आपको पता है कि आप भी YouTube पर अपना चैनल बनाकर और video upload करके पैसे कमा सकते है। आज YouTube पर ऐसे वीडियो creator है, जो महीनों के लाखों रुपया कमा रहे है।

लेकिन इसके लिए उन्होंने मेहनत की है। और इस मुकाम पर पहुँचने में समय भी लगा हैं। अगर आप भी consistency के साथ मेहनत करते है। तो आप भी इस मुकाम पर पहुच सकते है कि आप महीने के 1 लाख कमा सकते हैं। 

आप YouTube से केवल ads से ही नहीं बल्कि और भी बहुत सारे तरीको से पैसे कमा सकते है। इस आर्टिकल में आप उन तरीको के बारे में जानेंगे। आप चाहें Student हो या Housewife हो, या कहीं काम करते है। आप इसे शुरू में Part time और बाद में full time कर सकते है। आप किसी भी क्षेत्र में हो आपको उसमे समय देना पड़ता है। पहले आप चीजों को सीखते हो।

फिर उन चीजों को implement करते हो। कुछ गलतियां भी करते हो। उन गलतियों से भी सीखते हो। इन सब चीजों में समय लगता है। हम चाहते है हमें तुरंत सफलता मिल जाय लेकिन इसके लिए Smart और hard work के साथ Consistent रहना पड़ता है। 

इस आर्टिकल में आपको YouTube Channel शुरू करने से लेकर पैसे कमाने तक का Complete Blueprint दिया गया है। जिसे फॉलो करके आप अपना YouTube चैनल बना सकते है। और पैसे earn करना शुरू कर सकते है। 

YouTube से केवल पैसे ही नहीं बल्कि नाम और प्रसिद्धि भी आपको मिलती है। आजकल YouTube के बारे में बहुत लोगो को पता है कि  इससे पैसे कमाये जा सकते है। 

Contents

YouTube से पैसे कैसे कमाये (YouTube Channel se Paise Kaise Kamaye)

YouTube से कमाने का तरीकाऔसत कमाई
YouTube Monetization5000 से 50000 रुपये तक 
Affiliate Marketing5000 से 50000 रूपए
Channel Membership   MembershipCharge & ज्वाइनिंग यूजर्स के ऊपर निर्भर 
Brand Sponsorshipब्रांड के ऊपर डिपेंड करता है 
Sell Own Productsआपकी सर्विस के ऊपर
Brand Ambassador5 लाख रुपए से अधिक
Digital Marketing5000 से 50000 रूपए
Sell Your Own Courseआपके course price और बिक्री के ऊपर
Online Business50 हजार रुपए तक

YouTube पैसे कैसे कमाता है?

अगर कोई Ads चलाता है तो वह Ads आपके चैनल पर show करता है। YouTube उस Ads का कुछ पैसे अपने पास रखता है। और कुछ पैसे आपको देता है।

 YouTube की कमाई का मुख्य स्रोत भी विज्ञापन ही है।  Video Creators के वीडियो पर जो भी विज्ञापन चलता है। उस विज्ञापन से होने वाली कमाई में से कुछ प्रतिशत कमीशन के रूप में YouTube भी अपने पास रख लेता है। इसके अतिरिक्त YouTube Premium Subscription से भी YouTube को कमाई होती हैै।

YouTube के फायदे क्या है?

  • YouTube एक free प्लेटफार्म है जिसको आप फुल टाइम या Part टाइम करियर बना सकते है। 
  • आप Self dependent बन जाते है। आप बिना बॉस के काम के सकते है। 
  • YouTube बिना Investment के अमीर बनने का तरीका है।

आप नीचे दिए हुए Step फॉलो करके YouTube से पैसे कमा सकते है। 

Step 1: अपना YouTube चैनल बनाएं।

YouTube पर चैनल बनाने के लिए आपके पास Gmail होना चाहिए। वैसे तो हर किसी के पास Gmail ac होता है क्योकि इसके बिना आप Play store, YouTube app भी नहीं चला पायेगे। 

  • सबसे पहले YouTube चैनल बनाने के लिए आपको आप YouTube पर Gmail id से login करना होगा। 
  • अब अपने Profile फोटो पर Click करेंगे तो आपको Create चैनल का ऑप्शन दिखेगा। उस पर click करना है। 
  • उसके बाद आपको अपने चैनल का नाम चुनना होगा। नाम यूनिक होना चाहिए और छोटा होना चाहिए। जिसे कोई भी आसानी से याद रख सके। 
  • अब आपको YouTube की Search & Watch नियमों पर सही का निशान लगाकर YouTube चैनल Create करना है।
  • आपका चैनल यूट्यूब पर create हो गया। अब आपको अपने चैनल को Optimized करना है।
  • अपने चैनल पर प्रोफाइल image लगाएं।
  • चैनल के डिस्क्रिप्शन में चैनल के बारे में लिखें।
  • अपनी सोशल मीडिया लिंक और वेबसाइट लिंक को जोड़ें।
  • अपने चैनल में tags जरूर लगाएं। इससे लोगों को आपका channel ढूंढने में आसानी होगी।

You Tube चैनल बनाने के लिए इस वीडियो को देखे।

Credit: Manoj Dey

Step 2: YouTube पर वीडियो Upload करना शुरू करें

जब एक बार आपका चैनल create हो जाएं तो आप अपना वीडियो अपने चैनल पर upload कर सकते है। जिस चीज के बारे में आपको ज्यादा नॉलेज हो। या जिस चीज में आपको ज्यादा interest हो उसी से related विडिओ बनाना चाहिए। इसका कारण यह है की अगर आप अपने interest के अनुसार विडिओ बनाते है। तो आप ज्यादा दिन तक आप उसे कंटिन्यू कर पायेगे। 

YouTube में consistency बहुत ही important चीज है। अगर आप लगातार video डाल रहे है। साथ ही साथ अपने content और Video की quality को improve कर रहे है। तो आपका YouTube  चैनल जरूर grow करेगा। 

नीचे दिए Category के ऊपर अगर YouTube चैनल बनाते है। तो अच्छी कमाई कर सकते है। लेकिन आपको अपने interest और knowledge का भी ध्यान रखकर Category चुनना चाहिए। 

  • स्वास्थ और फिटनेस (Health & Fitness Tips)
  • सुन्दता (Makeup & Beauty)
  • खाने के ऊपर (Cooking Videos)
  • कैसे करे (How to do)
  • किसी नये Product के बारे में लोगों को बताना ( Unboxing Channels)
  • किसी टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट का (Review Tech & Gadgets Review)
  • व्यवसाय (Business & Marketing)
  • कोर्स (Courses & Tutorials)
  • बिजली से चलने वाली कार (Electric Car Review)
  • शिक्षा के ऊपर  (Educational Videos)
  • मोटिवेशनल वीडियो

इसके अलावा और बहुत सारे category है जिन पर आप काम कर सकते है। विडिओ ऐसा Create करने की कोशिश करनी चाहिए जो लोगों के अंदर  जिज्ञासा पैदा करे कि वे वीडियो को देखे। वीडियो की length ज्यादा बड़ा नहीं रखना चाहिए। क्योकि आज कल लोग छोटे वीडियो देखना पसंद करते है। 

आप विडिओ को अपने चैनल पर लगातार डालते रहे। आप लगातार वीडियो डालते रहेंगे तो आपके वीडियो को You tube ज्यादा लोगो को दिखायेगा। अगर आपका एक वीडियो वायरल हो गया तो आपके subscriber बढ़ने लगेंगे। और आपके वीडियो पर view भी बढ़ने लगेंगे। आपको धैर्य के साथ काम करना होगा। कभी आपको लगेगा छोड़ दू। लेकिन आपको लगातार काम करते रहना है। 

कुछ चीजें जिन्हे अपने YouTube चैनल पर अपलोड करते समय ध्यान देना चाहिए।

  • वीडियो का Thumbnail ऐसा होना चाहिए कि उसे हर कोई click करके देखना चाहे। 
  • वीडियो की शुरुवात अच्छी तरह से करे। 
  • शुरू में आपको Pefect विडिओ बनाने के पीछे नहीं भागना चाहिए। शुरू में आप Quality वीडियो नहीं बन पाय तो कोई बात नहीं। 
  • बस आप यह कोशिश करते रहना चाहिए कि आपका विडिओ पहले विडिओ से बेहतर हो और यह लोगो के लिए Useful हो। 
  • अपना जितना वीडियो बनायेगे। उतना आपके विडिओ की Quality अच्छी होती जायेगी। क्योकि आपको वीडियो बनाने का experience हो जाएगा। आप वीडियो कम समय में बना पायेगे। 
  • एक अच्छे video एडिटिंग सॉफ्टवेयर का Use करे। 
  • अपने Video के Present करने के तरीका को Improve करे। अपने बात करने तरिके में इम्प्रूवमेंट लाये।
  • अपने वीडियो में Title, Descriptions, Tags को अच्छी तरह से Use करे। 
  • अपने वीडियो को ऐसा बनाये की आपका subscriber उसमे Engaged रहे।  
  • YouTube पर video डालने के लिए समय निर्धारित करे। और YouTube पर consistent रहे। 

आगे पढ़ते रहें। YouTube Channel se Paise Kaise Kamaye से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

आप नीचे दिए गए वीडियो में अच्छे से समझ सकते हैं कि YouTube Channel पर Video कैसे Upload करें? 

Credit: Tech Champion Support

Step 3: अपने Subscribers और view बढ़ाएं

अगर आपको YouTube से पैसा कमाना है तो आपके subscriber और वीडियो पर views होने चाहिए। आप अपने YouTube चैनल को तभी monetize कर सकते है जब आपके एक साल के अंदर 500 Subscribers और आपके वीडियो का 3000 घंटा watch time पूरा हो गया हो। 

अगर आपके चैनल पर Subscribers बढ़ेंगे तो आपके views भी बढ़ेगा। अगर आप लोगो को अच्छा Content Provide करेंगे। तो आपके Subscribers बढ़ते रहेंगे। 

ये तो आप समझ गए होंगे की YouTube से कमाने के लिए अच्छा खासा Subscribers का होना जरुरी है। साथ ही साथ आपके वीडियो पर views भी होना चाहिए। 

शुरू-शुरू में Subscribers बढ़ाना मुश्किल होता है लेकिन आप अगर valuable content प्रोवाइड करते है। जिससे किसी की जिंदगी में बदलाव हो। तो धीरे-धीरे आपके Subscribers बढ़ेंगे। अगर आपका एक वीडियो वायरल हो गया। फिर आपके Subscribers तेजी से बढ़ने लगेंगे। 

वैसे तो Subscribers का कोई शॉर्टकर्ट फॉर्मूला नहीं है। फिर भी आप अपने चैनल पर जल्दी से Subscribers बढ़ाना चाहते है तो  कुछ महत्वपूर्ण सुझाव नीचे दिए गए हैं। जिन्हे आप फॉलो कर सकते है। 

  • Consistency के साथ वीडियो डाले। अगर आपने decide किया है कि आप सप्ताह में 2 वीडियो डालेंगे। तो चाहें कुछ भी हो जाए। 2 वीडियो जरूर डालें। 
  • अपने Subscribers से जुड़ने की कोशीश करे। उनसे कमेंट के माध्यम से reply करे। उनके किसी भी Problem का Solution बताये। 
  • अपने वीडियो का Thumbnail ऐसा बनाये की लोग आपके वीडियो को क्लिक करे। 
  • अपने Subscribers द्वारा suggest टॉपिक पर वीडियो बनाये। और आपको कमेंट में कोई Problem दिखता है। जो बहुत लोगों की Problem हो सकता है। उस पर विडियो बनाये। 
  • अपना Social पेज Facebook, Instagram, twitter पर बनाये। और उस पर अपना वीडियो को शेयर करे।

YouTube Channel se Paise Kaise Kamaye से संबंधित important जानकारी दी गई है। इसलिए इसे आगे पढ़ते रहें।

Step 4:  YouTube Channel को Monetize करें

Monetize का मतलब अब आप अपने YouTube चैनल से पैसा कमा सकते हैं। आपका चैनल तभी monetize होगा। जब आप एक साल के अंदर 500 Subscriber और 3000 watch time पूरा कर लेते है। इसके बाद ही आप अपने चैनल को Monetize कर सकते है।

आपको YouTube का partner प्रोग्राम जॉइन करना होगा। और उनके नियम और शर्तों का पालन करना होगा।उसके बाद YouTube आपके चैनल पर विज्ञापन दिखाना शुरू कर देगा। जिससे आपकी कमाई होने लगेगी। YouTube विज्ञापन से कमाई का कुछ पार्ट अपने पास रखता है। और कुछ पार्ट आपको देता है।

अगर आप  YouTube Partner Program को जॉइन करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए Monetization Policy को फॉलो करना होगा।

  • 1 साल के अंदर आपके चैनल पर कम से कम 500 Subscribers भी पूरे होने चाहिए।
  • आपको 1 साल के अंदर अपने  चैनल पर कम से कम 3000 Watch Hours पूरे होने चाहिए।
  • YouTube की Monetization Policy के साथ साथ आपको Content Policy और Copyright Policy को भी फॉलो करना होगा।
  • अगर आप YouTube के बनाए गए नियम एव शर्तों का पालन करते है। तो आप YouTube का Partner program जॉइन कर पाएंगे।
  • अगर आप YouTube का Partner प्रॉग्राम जॉइन कर लिया। और  उसके बाद अगर उनके पालिसी को फॉलो नही करते है। कुछ कंडीशन में YouTube आपको warning देगे। कुछ condition में आपके चैनल को delete भी कर सकता है। इसलिए इसका ध्यान रखना जरूरी है।

अपने YouTube Channel को कैसे Monetization के लिए Apply कैसे करें? नीचे दिए गए Video को देखकर समझ सकते है।

Credit: Manoj Dey

YouTube Channel se Paise Kaise Kamaye के बारे में आगे भी जानकारी दी गयी है।  इसलिए इसे आगे पढ़ते रहे।

Step 5: YouTube Video से कमाई करें

जब आपका चैनल monetize हो जाता है। और आप जब YouTube के Partner Program से जुड़ जाते है। उसके बाद आप YouTube से पैसा कमाना शुरु कर सकते है।

YouTube से पैसा कमाने के लिए आपके पास Google AdSense का account होना चाहिए। Google आपकी earning को AdSense account में दिखाता है। आपको अपने यूट्यूब चैनल को AdSense से लिंक करना पड़ता है। 

ऐडसेंस अकाउंट के लिए आपकी उम्र 18 साल से ऊपर होना चाहिए। अगर आपका उम्र 18 साल से कम है तो आप अपने माता-पिता या भाई-बहन के नाम से AdSense account खोल सकते हैं।  

YouTube Channel se Paise Kaise Kamaye। YouTube से पैसे कैसे कमाए (15+ तरीके)

आपने YouTube पर बहुत सारे वीडियो देखें होंगे। कि कई लोग YouTube से लाखों रुपये कमा रहे है। लेकिन यह भी सच है कि हर कोई YouTube से पैसे नहीं कमा रहा है। जो लोग लगातार मेहनत कर रहे है। और अपनी गलतियों से सीख कर Consistent होकर मेहनत कर रहे है। वो एक न एक दिन जरूर सफल हो जाएगा।

इसके साथ-साथ आपको और भी तरीके के बारे में जानना चाहिए। जिससे YouTube से पैसे कमाये जा सकते है। हमें केवल एक ही source of income पर फोकस नहीं करना चाहिए। बल्कि income के और भी source भी पैदा करना चाहिए।

इसलिए आपको उन तरीको के बारे में भी जानना चाहिए। जिससे आप पैसे कमा सकते है। अगर आप इन तरीकों को अपनाते है तो आप काफी पैसा कमा सकते है। आप इन तरीकों से आय के कई source पैदा कर सकते है। और आप पैसे कमा सकते है।

आज कल हर कोई Youtuber बनना चाहता है। लेकिन YouTube पर competition बढ़ता जा रहा है। आपको अच्छी strategy के साथ लगातार काम करना होगा। तभी आप सफल हो पायेंगे।

AdSense के अलावा YouTube से पैसे कमाने के और भी तरीके है। आइये जानते है वे कौन से तरीके है।

1. YouTube Video Monetize करके 

इस option के बारे में तो सभी को पता है। कि आप YouTube Partner Program ज्वाइन करके पैसे कमा सकते है। इसके लिए एक साल के अंदर 500 Subscribers और  3000 Watch Hours होना चाहिए। तभी आप पैसे कमा सकते है। 

कुछ लोग YouTube पर विज्ञापन देखना नहीं चाहते है इसलिए वे Premium Subscription ले लेते है। अगर ऐसे लोग आपके वीडियो को देखेंगे। तो इसके बदले YouTube आपको Commission भी देता है। 

2. Affiliate Marketing से पैसे कमाये 

Affiliate Marketing में आप दूसरे के Product को Promote करके पैसे कमा  सकते है। कभी-कभी YouTube आपके चैनल को monetize नहीं करता है। या कभी-कभी आप YouTube के पालिसी को फॉलो नहीं करते तो YouTube आपके चैनल पर विज्ञापन दिखाना बंद कर देता है। 

ऐसी स्थिति में आप Affiliate Marketing के माध्यम से पैसे कमा सकते है। आप चाहें तो Amazon का Affiliate प्रोग्राम join कर सकते है। और अच्छा पैसा कमा सकते है। 

आप Youtube पर Amazon के Product का Review डाल सकते है। उस Product का Link को अपने वीडिओ के Decription में डाल सकते है। अगर कोई आपके लिंक से प्रोडक्ट खरीदता है तो आपको उसका कमीशन मिलेगा

उदाहरण के लिए अगर आपका चैनल Tech से रिलेटेड है, तो आप Camera, Mobile के ऊपर वीडियो बना सकते हैं और उसमें बताए गए Products का Buying Link वीडियो के Description में Provide कर सकते हैं।

आपको Product का Review का सही जानकारी देनी चाहिए। अगर कोई product अच्छा है तो ही अपने subscriber को खरीदने का सुझाव देना चाहिए। आप अपने वीडिओ में Product  को खरीदने का सुझाव दे सकते हैं कि अगर किसी को वीडियो में बताए गए किसी Product को खरीदना है, तो वह आपके लिंक से खरीद सकते हैं।

अगर कोई भी आपके लिंक से प्रोडक्ट खरीदता है। तो आपको कमीशन मिलता है। आप चाहें तो Flipkart या Meesho जैसे Platform भी ज्वाइन कर सकते है। 

3. Services sell करके पैसा कमाए 

आपके पास कोई ऐसी Skill है। जिससे दुसरो को हेल्प मिल सकता है। तो आप YouTube पर अपने सर्विस के बारे में बताकर अपनी सर्विस दे सकते है। 

अगर आपके पास वीडियो editing की skill है तो आप विडिओ editing की सर्विस देकर भी पैसे  सकते है।  बहुत सारे Youtuber ऐसे है जिनके पास वीडियो editing के लिए समय नहीं है। उनको अपना सर्विस दे सकते है। 

इसके आलावा ऐसे बहुत सारे Platform है जैसे Fiverr और Upwork पर अपना प्रोफाइल बना सकते है। जिन लोगों को किसी भी प्रकार की सर्विस की जरुरत होती है वे आपसे contact करेंगे। और जब आप अपना काम पूरा करके दे देते है। तो आपको आपका Payment मिल जाता है।  

आप चाहे तो किसी कंपनी या व्यवसाय को घर बैठे वीडियो एडिटिंग की सर्विस प्रदान करके भी ऐसा कर सकते हैं।

4. Brands Sponsorship से पैसे कमाए।

Brands Sponsorship का मतलब यह है कि बहुत सारे ब्रांड ऐसे है जो अपने Product और service को प्रमोट करने के लिए आपसे contact करते है। और वे इसके बदले में आपको पैसे देते है। 

ऐसा वे इसलिए करते है क्योकि उनको लगता है। अगर कोई Influencer उनके ब्रांड को प्रमोट करेगा। तो लोग को उनके Product पर ज्यादा भरोसा होगा। और इसके साथ-साथ उनका प्रोडक्ट का sale भी बढ़ जाता है। 

youtuber का अपने Subscriber से अच्छा relationship रहता है। तो Subscriber उनके बातो को ज्यादा importance देते है। इसके साथ-साथ YouTube पर चलाये जाने वाले Ads से यह सस्ता और प्रभावी भी होता है।  

Brand Sponsorship के माध्यम से youtubers को पैसा कमाते वक्त निम्नलिखित बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 

  • अपने Subscriber को यह जरूर बताएं कि आपका यह वीडियो Paid Or Sponsored Video है। 
  • YouTube भी आपको वीडियो अपलोड करने से पहले यह ऑप्शन देता है कि आप बताये कि आपका वीडियो Paid Or Sponsored Video तो नहीं है।
  • आप Product का सही review दे। जिससे आपका और आपके Subscriber का विश्वास बढ़ेगा। और एक बार आप पर Subscriber का भरोसा हो गया। फिर वह आपके द्वारा suggest प्रोडक्ट को ही खरीदेगा। 
  • आपका YouTube चैनल जिस category से रिलेटेड है। उसी category से रिलेटेड प्रोडक्ट के ब्रांड को प्रमोट करे। 
  • Product को promote करने से पहले उस प्रोडक्ट के बारे में अच्छे से जानकारी ले ले। 

5. Digital Marketing से पैसे कमाए

Digital Marketing मार्केटिंग करने का डिजिटल तरीका है। YouTube भी डिजिटल मार्केटिंग का एक पार्ट की तरह है। आप अपने बिज़नेस को YouTube के जरिए बढ़ा सकते है। 

अपने प्रोडक्ट या ब्रांड से रिलेटेड वीडियो बनाकर लोगों को free में अपने ब्रांड के बारे में जागरूक कर सकते है। अगर आपके YouTube चैनल पर अच्छा Subscriber है। तो दूसरों को YouTube पर चैनल बनाकर grow कैसे करे। यह बता सकते है।

6. Channel Membership देकर पैसे कमाए

YouTube पर Channel Membership का ऑप्शन होता है। जिसमे आप अपने चैनल का membership देकर पैसे कमा सकते है। कुछ दर्शक ऐसे होते है जो आपके चैनल का Membership लेना चाहते है।

अगर कोई आपके चैनल का Membership लेता है। तो आप उनको personal help कर सकते है। इसके अलावा आप उनको Premium ग्रुप में जोड़ सकते है।

आप अपने चैनल का Membership तभी बेच सकते है। अगर आपकी उम्र 18 से ऊपर है और आपके चैनल पर 30000 से ज्यादा Subscribers है।

7. अपना Product बेचकर पैसे कमाए

अगर आपका पहले से कोई बिज़नेस है। और आपका कोई प्रोडक्ट है तो उस प्रोडक्ट को YouTube पर Promote करके पैसा कमा सकते है। आप अपने प्रोडक्ट के खूबी के बारे में लोगों को बता सकते है।

अगर आपका Product कोई ख़रीदना चाहता है तो आप किसी डिलीवरी कंपनी के माध्यम से अपने प्रोडक्ट को customer तक पहुँचा सकते है।

आप चाहें तो अपना वेबसाइट बना सकते है। और उसका लिंक Description में डाल सकते है। customer आपके लिंक से product को खरीद लेगा। और उस product को किसी delivery कंपनी से कस्टमर तक पहुँचा सकते है।

8. Brand Ambassador बनकर पैसे कमाए

जब आप अपना YouTube चैनल बनाते है। और आपका चैनल ग्रो करने लगता है। आप जिस category पर काम कर रहे हो। उस category से  Related ब्रांड आपके जुड़ सकते है। ये ब्रांड आपके दिए गए Email से contact कर सकते है।

उदाहरण के लिए अगर आपका Tech से संबंधित चैनल है और आपके पास अच्छे खासे Subscribers हैं, तो आप Tech इंडस्ट्री से जुड़े किसी व्यवसाय के Brand Ambassador बनकर उसके उत्पादों को अपने चैनल के माध्यम से Promote करना शुरू कर सकते हैं।

Sponsorship और Brand collaboration अलग-अलग चीज़े  होती है। Sponsorship में आपको किसी स्पॉन्सर्ड वीडियो का भुगतान केवल एक बार किया। वही दूसरी और Brand Collaboration में आपकी प्रत्येक माह या हर वीडियो के लिए पैसे मिलेंगे।

यह Youtube से पैसा कमाने का अच्छा Source है। इस माध्यम से लोग काफी पैसे कमा रहे है। लेकिन आपको किसी भी आये email को जांच पड़ताल करके ही reply करे। या किसी भी ब्रांड से जुड़े। क्योंकि आजकल fraud भी हो रहा है। कई लोगो के यूट्यूब चैनल हैक भी हो गए है।

9. Super Chat प्राप्त करके पैसे कमाए

Super Chat, इस फीचर को पहले Fan Funding Feature के रूप में जाना जाता था, लेकिन 2017 के बाद YouTube ने इसे Super chat में बदल दिया।

Super chat YouTube का ऐसा feature है। जिसके माध्यम से आपको आपके subscriber पैसे send कर सकते है। यह तब एक्टिव होता है जब आप Live video स्ट्रीमिंग करते है। इसका मतलब जब आप YouTube पर Live आते है। 

अगर आपका कोई Subcriber आपको Super chat के माध्यम से पैसे करता है। उस Subcriber का चैट हाईलाइट हो जाता है। इससे बहुत सारे चैट में वह अलग से दिखता है। जिसका answer आप दे सकते है। Subscriber इस फीचर का use इस लिए करते है ताकि उनके question का answer मिल पाये। या कुछ Subscriber ऐसा करके अपना आभार व्यक्त करते है। 

आपने अक्सर यह देखा होगा कि जिनका चैनल Gaming में होता है। वह काफी ज्यादा Live Streaming करते हैं और इस दौरान  Subscribers  उनको Superchat के रूप में काफी पैसे देते है। 

10. Crowdfunding करके पैसे कमाए

Crowdfunding एक ऐसा जरिया है, जिसके द्वारा आप अपने Subscribers से किसी अच्छे काम  के लिए या किसी को मदद करने के पैसे Donate करने के लिए कह सकते है। 

ऐसा करने से उन लोगो को मदद मिल जाती है और आपका Youtube चैनल पर ऐसे लोग जुड़ने लगते है। जिससे आपका चैनल भी ग्रो होने लगता है। आप Google Adsense से पैसे कमाने लगते है। 

11. YouTube पर Course Sell करके पैसे कमाए

अगर आपके पास कोई स्किल है, जिसमे आप master हो गए है। या आपको पढ़ाना अच्छा लगता है। तो आप अपना course बनाकर यूट्यूब पर sell कर सकते है। आप अपना नॉलेज को YouTube पर Share कर सकते है। और जिन लोगों को Personal हेल्प की जरुरत हो। उनको अपना Course sell कर सकते है। 

लोग आपसे course तभी खरीदेंगे जब आप YouTube पर अच्छा content provide करेंगे। जब आपका और Subscriber का बॉन्डिंग अच्छा होगा तभी वह आपसे कोर्स खरीदेगा। अपने Course में भी Subscriber को value provide करे। जिससे उसको फ़ायदा हो। अगर उसको फायदा होगा। तो वह दुसरो को भी आपके Course को Suggest करेगा। 

YouTube पर कई ऐसे Youtuber है। जिनके मिलियन में Subscriber है। वे अपना course जैसे “YouTube पर अपना चैनल कैसे ग्रो करे” जैसा कोर्स बनाकर sell करते है।  

इसके साथ-साथ आप अपना कोर्स  Udemy और Coursera जैसी वेबसाइट पर ऑनलाइन बेच सकते हैं। आप YouTube वीडियो के माध्यम से Digital product, eBooks, अपना Service भी बेच सकते है। 

12. YouTube के साथ Blogging करके पैसे कमाए 

अगर आपके चैनल पर अच्छे खासे subscriber है तो आप उनको अपने वेबसाइट पर भेजकर पैसा कमा सकते है। आप किसी टॉपिक के ऊपर वीडियो बनाते है तो उस टॉपिक से रिलेटेड article लिखकर अपने (Website) ब्लॉग पर भेज सकते है।

जिससे आपका वेबसाइट का ट्रैफिक बढ़ जायेगा। और आपके वेबसाइट को बैकलिंक भी मिल जायेगा। इससे आपको अपने ब्लॉग से भी earning होने लगेगी। लेकिन इसके लिए आपका वेबसाइट भी Google AdSense से approve होना चाहिए। 

13. किसी और के चैनल को Promote करके 

अगर आपके Youtube चैनल पर अच्छे Subcriber है। तो आप किसी और के चैनल को अपने चैनल पर Promote कर सकते है। जिससे आपको पैसा मिलते है। और जो छोटे चैनल है। उनके Subscriber भी बढ़ जाते है। आप चाहें तो collaboration भी कर सकते है। 

14. Refer & Earn करके पैसा कमाए 

अगर आपके चैनल पर अच्छा-खासा Subscriber है। तो आप किसी App को रेफेर करके पैसे कमा सकते है। बहुत सारे App ऐसे है, जिनको रेफेर करने पर हमें कमीशन देते है। जैसे – Angel one, Groww App. 

Play Store पर बहुत सारे ऐसे App है, जिनको आप रेफर करते है। और आपके Link से कोई Download करता है। तो आपको वो कमीशन देते है।

15. Products Review करके पैसे कमाये 

शुरुवाती दौर में आपके youtube channel कम Subscriber होते है। जिससे आपकी earning बहुत कम होती है। इस समय आप चाहें तो कम subscriber पर भी पैसा कमा सकते है। 

इसके लिए आपको किसी का Products Reviews करना है। उस Product के बारे में क्या अच्छा है। क्या बुरा है। उसके बारे में customer को बताना है। अगर आपका viewer आपके Link से खरीदता है तो आपको कमीशन मिलता है। 

16. अगर कोई YouTube Premium सब्क्रिप्शन लेता है 

अगर कोई Youtube का Premium membership लेता है। तो youtube उस राशि में से कुछ amount आपको भी देता है। Youtube का Premium membership लेने पर कोई भी वीडियो पर Ads show नहीं करता है। आप Ads फ्री वीडियो देख सकते है। 

17. Online Business करके

आप चाहें तो YouTube से अपना online बिज़नेस कर सकते है। चाहें आपको अपना कोई product सेल करना हो या आपको अपना course सेल करना हो। आप अपने प्रोडक्ट, सर्विस और स्किल को YouTube पर sell करके पैसा कमा सकते है। ऐसे कई example है YouTube पर जिन्होंने YouTube से कई income source बना लिए है।

18. E-Commerce Business करके

आप YouTube के माध्यम से भी E-Commerce Business करके पैसे कमा सकते हैं। YouTube एक ऐसा platform है।जिसके बिलियन में यूजर है। YouTube हर category के वीडियो उपलब्ध है। 

किसी को किसी प्रोडक्ट का review चेक करना है। तो वह YouTube पर ही चेक करता है। किसी को कुछ सीखना है। या अपने आप को entertain करना है। तो वह YouTube पर ही जाता है। आप अपने ब्रांड को YouTube पर प्रमोट कर सकते है। या YouTube पर इसको बेच सकते है।

19. YouTube shorts बनाकर

आजकल shorts वीडियो का काफ़ी ट्रेंड चल रहा है। और youtube भी shorts video को काफी प्रमोट कर रहा है। youtube ने observ किया लोंगो का shorts video को देखेने का intrest बढ़ता जा रहा है। लोंगो को इसकी आदत सी लग जाती है। पहले youtube shorts वीडियो के लिए पैसे नही देता था। लेकिन अब youtube ने shorts video के लिए भी पैसे देना शुरू कर दिया है।

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें हैं कि YouTube से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका YouTube Shorts Video बनाना है। यह भी सच है जितना पैसा long वीडियो के लिए youtube देता है। उतने short वीडियो के लिए नहीं देता है।

आजकल कई Creator AI से ganarate करके youtube और instagram पर विडियो डाल रहे है। youtube, AI generate वीडियो के लिए पैसा देगा कि नही यह तो भविष्य की बात है।

FAQ- 

Q- YouTube से पैसे कमाने के लिए क्या करना पड़ेगा?

Ans- YouTube से पैसा कमाने के लिए आपको YouTube पर एक चैनल बनाना पड़ेगा। उसके बाद उस पर अपना वीडियो upload करना होगा। आप अपने चैनल को मोनेटाइज करके पैसे कमा सकते है। 

Q- YouTube पर 500 सब्सक्राइबर होने पर कितने पैसे मिलते हैं? 

Ans- YouTube आपको Subscriber के लिए पैसा नहीं देता है। 500 subscriber होने पर आप YouTube से पैसे कमाने के लिए योग्य हो जाते है। आपको पैसे वीडियो के views पर मिलते है। 

 Q- YouTube से पैसे कब मिलते है?

Ans- जब आपके चैनल के 500 Subscriber पूरे हो जाते है। और वीडियो का watch time 3000 घंटे पूरे हो जाते  है।  इसके साथ-साथ आपके वीडियो पर view आने लगे। 

Q- यूट्यूब पैसे कैसे देता है? (YouTube Paise Kaise Deta Hai)

Ans- जब YouTube पर आपकी earning 100$ हो जाती है। यह आपके account में 21 तारीख़ को यूट्यूब द्वारा भेज दी जाती है। 

Q- क्या YouTube को एक कैरियर बनाया जा सकता है?

Ans- YouTube पर ऐसे बहुत सारे creator है। जिन्होंने YouTube को एक करियर की तरह चुना है। आप YouTube से बहुत पैसे कमा सकते है। लेकिन आपको केवल YouTube पर पूरी तरह निर्भर नहीं होना चाहिए। आपको इसके साथ income के और source create करना चाहिए।  

 Q- YouTube से कितने तरीकों से पैसे कमाए जा सकते हैं?

Ans- YouTube पर आप AdSense, affiliate, Online sale करके पैसा कमाया जा सकता है।  

Q- YouTube पर सबसे ज्यादा पैसा कैसे कमाया जा सकता है?

Ans- YouTube पर सबसे ज्यादा पैसा अपना खुद का Product  या कोर्स बेचकर, अपनी सर्विस sell  करके या फिर Affiliate मार्केटिंग करके और Sponsorship वीडियो के जरिए कमाया जा सकता है।

Q- यूट्यूब प्रति 1k View के लिए कितना पैसा देता है?

Ans- YouTube भारत में प्रत्येक 1000 view के लिए 53.46 रुपये अनुमानित भुगतान करता है।

Q- YouTube कितने लाइक पर पैसे देता है?

Ans- YouTube likes के लिए कोई पैसे नहीं देता है।

Leave a comment

error: Content is protected !!