10 साल में SIP से करोड़पति कैसे बने-10 Saal me Sip se Crorepati kaise bane

आजकल हर कोई करोड़पति बनना चाहता है। कभी-कभी हम जल्दी करोड़पति बनने के चक्कर में गलत डिसीजन ले लेते हैं। आप अगर करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको कमाने के साथ-साथ पैसे को सही जगह पर इन्वेस्टमेंट करना होगा, तभी आप करोड़पति बन सकते हैं। अभी भी बहुत से लोगों का सपना होता है कि वह कैसे करोड़पति बन सकते हैं। मैं इस आर्टिकल में आपको बताऊंगा कि 10 साल में SIP से करोड़पति कैसे बने (10 Saal me Sip se Crorepati kaise bane)

10 साल में SIP से करोड़पति कैसे बने (10 Saal me Sip se Crorepati kaise bane)

कंपाउंडिंग क्या है? (Compounding kya hai)

आइंस्टीन ने कंपाउंडिंग को दुनिया का आठवां अजूबा कहां है। आखिर कंपाउंडिंग होता क्या है। आपने बचपन में चक्रवृद्धि ब्याज का नाम तो सुना ही होगा। 

यह चक्रवृद्धि ब्याज ही कम्पाउंडिंग है। कम्पाउंडिंग में आपको आपके पैसे के ब्याज के ऊपर ब्याज मिलता है। समय के साथ-साथ आपको कम्पाउंडिंग का effect दिखता है। 

Compounding कैसे काम करता है ? (How does compounding work)

आखिर आइंस्टीन ने Compounding को दुनिया का आठवां अजूबा क्यों कहा। आप सोच रहे होंगे कि कम्पाउंडिंग कैसे काम करता है। अगर आपने कहीं पैसा लगाया और आपको उस पर ब्याज मिलता है। 

वह व्याज आपके मूलधन में जुड़ जाता है। फिर उसके ऊपर ब्याज मिलता है। जैसे आपने कही पर 1000 रुपये इन्वेस्ट किया। उस पर अगर आपको साल में 10% ब्याज मिलता है। 

तो आपको साल के अंत में 1100 मिलेंगे। अगले साल से आपको 1100 के ऊपर ब्याज मिलेगा। इसका इफ़ेक्ट आपको लम्बे समय बाद दिखेगा। 

अगर आपके पास 2 ऑप्शन है। 

पहला ऑप्शन – 10 करोड़ रूपया 

दूसरा ऑप्शन – आपको 30 दिन तक पैसे मिलेंगे। पहला दिन 1 रुपया मिलेगा। और दूसरे दिन उसका दुगना मिलेगा यानी 2 रुपया,  तीसरे दिन 4 रुपया। इस तरह 30 दिन तक मिलेगा। 

इसमें से आप कौन सा ऑप्शन चुनेंगे । शायद आप पहला वाला ऑप्शन चुनेंगे। लेकिन अगर आप दूसरा ऑप्शन चुनते तो आपको कितना पैसा मिलता।

आपको आश्चर्य होगा कि आपको 30 दिन बाद करीब 54 करोड़ (53,68,70,912) रुपए मिलते। Compounding का असर आपको तब देखने को मिलता जब लम्बे समय तक अपने पैसे को Compounding होने देते है। 

SIP के जरिये इन्वेस्टमेंट करके करोड़पति कैसे बने 

आपने बहुत बार टीवी पर पर म्यूचुअल फंड और SIP का विज्ञापन देखा होगा। और आप यह सोचते भी होगे कि म्यूचुअल फंड और SIP है क्या।

अगर आपको शेयर मार्किट की जानकारी नहीं है और आपके पास इतना समय नहीं है कि आप शेयर को track कर सके। तो आपको Mutual फण्ड में इन्वेस्ट करना चाहिए।

Mutual fund में आपको Fixed Deposit से ज्यादा interest मिलता है। Mutual Fund की पूरी जानकारी के लिए मेरे इस Post को पढ़ेMutual Fund क्या है इसमें कैसे Invest करे। 

अब हम बात करते है कि SIP के जरिये आप कैसे करोड़पति बन सकते है। SIP का मतलब आप एक फिक्स्ड अमाउंट को हर महीने अपने चुने हुए Mutual Fund में निवेश करना है।

आप SIP के जरिये करोड़पति तभी बन सकते है जब आप मार्किट में अपने पैसो को लंबे समय तक निवेश करते है। अगर आप अपना पैसा Index fund में लम्बे समय तक (10 साल ) तक निवेश करते है तो आपको 12-13 % तक Interest मिल सकता है। 

अगर आप 6000 रुपये Index fund में हर महीने निवेश करते है और आपको 12% ब्याज मिलता है। तो आप कितना पैसा बना सकते है। आइये इसे इस  Calculation से समझते है – 

10 साल तक निवेश राशि – 7,20,000 (7 लाख 20 हजार)
फाइनल राशि 10 साल बाद – 14,80,084 (चौदह लाख 80 हजार)

15 साल तक निवेश राशि – 10,80,000 (10 लाख 80 हजार)
फाइनल राशि 15 साल बाद – 33,34,088 (33 लाख 34 हजार) 

20 साल तक निवेश राशि – 14,40,000 (14 लाख 40 हजार)
फाइनल राशि 20 साल बाद– 68,73,115 (68 लाख 73 हजार)

25 साल तक निवेश राशि – 18,00000 (18 लाख)
फाइनल राशि 25 साल बाद – 1,36,28610 (1 करोड़ 36 लाख)

अगर आप जल्दी करोड़पति बनना चाहते है तो आपको अपनी निवेश की राशि बढ़ानी होगी। आपको 15 साल तक निवेश करना होगा। तभी आप Compounding का फायदा उठा सकते है।

अगर आप 15 साल में करोड़पति बनना है और आपको 12% interest मिलता है तो आपको महीने के 20,000 रुपया  SIP करना होगा। 

SIP के जरिये करोड़पति बनने के लिए कुछ टिप्स –

  • जितना जल्दी SIP शुरू करेंगे उतना आपको Compounding का फायदा होगा। क्योंकि आपके पास समय ज्यादा होगा। 
  • आप जैसे कमाना शुरू करें। निवेश करना शुरू कर दे।  
  • अगर आपको समझ नहीं आ रहा है तो शुरुआत छोटे Amount से करे। 
  • Index Fund में निवेश कर सकते है। इसमें बाकी Mutual फण्ड की अपेछा इसमें Risk कम रहता है। 
  • हमेशा Direct Mutual Fund में ही निवेश करें। क्योकि Regular fund में ब्रोकर ज्यादा कमीशन लेता है। 

नोट: Mutual fund में निवेश करने से पहले अपने जोखिम और बाजार के जोखिम का जरूर ध्यान दे। आप वैसे पैसे को इसमें invest करे जिसको आप लम्बे समय तक इन्वेस्ट कर सकते है। आप किसी ऐसे ब्रोकर की मदद भी ले सकते है। जो Govt द्वारा सर्टिफाइड हो। अपना रिसर्च भी जरूर कर ले।

निवेदन– आपको यह Article 10 साल में SIP से करोड़पति कैसे बने (10 Saal me Sip se Crorepati kaise bane) कैसा लगा। अपने कमेंट के माध्यम से जरूर बताये। अगर आपके पास कोई सुझाव है। वह भी हमें बता सकते है।

Leave a comment

error: Content is protected !!